99 दिनों की योजना के तहत एटीसी केंद्रों में आधुनिक पाठ्यक्रम : जी. विवेक
हैदराबाद, श्रम एवं रोजगार मंत्री जी. विवेक वेंकटस्वामी ने कहा कि सरकार ने छात्रों को कुशल बनाने के लिए प्रशिक्षण देने का फैसला किया है ताकि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल युक्त युवा उपलब्ध हो सकें। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में टाटा टेक्नोलॉजिस के साथ साझेदारी में कृषि से जुड़े क्षेत्रों के लिए जल्द ही पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए 99 दिनों के प्रजा पालना -प्रगति प्रणालिका कार्यक्रम के तहत मंत्री ने मल्लेपल्ली आईटीआई कॉलेज के उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्र (एटीसी) में आधुनिक पाठ्यक्रम सीएनसी मशीन ऑपरेशन, रोबोटिक्स ईवी टेक्नोलॉजी, 2डी और 3डी प्रोडक्ट डिजाइनिंग आदि का उद्घाटन किया।
यह भी पढ़ें… नवीनीकृत विधान परिषद भवन का उद्घाटन किया सीएम रेवंत रेड्डी ने
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में केवल एक कौशल पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं के पास बहुकौशल होने पर ही अवसर और बढ़ेंगे। उन्होंने आगे बताया कि जीनोम वैली के उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर और कुछ नये पाठ्यक्रम शीघ्र ही लागू करने जा रहे हैं। कार्यक्रम में श्रम विशेष मुख्य सचिव दानाकिशोर, रोजगार एवं प्रशिक्षण निदेशक कांति वेस्ली व अन्य ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



