असम में मोदी का कांग्रेस पर हमला, घुसपैठ का लगाया आरोप

कलियाबोर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने पूर्वोत्तर राज्य असम में अपने शासनकाल के दौरान वोट के लिए घुसपैठियों को जमीन सौंप दी। मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि असम में कांग्रेस शासन के दौरान दशकों तक घुसपैठ बढ़ती रही तथा अवैध प्रवासी वनों, पशु गलियारों और पारंपरिक संस्थानों पर अतिक्रमण करते रहे।

‘‘भाजपा सरकार अतिक्रमण करने वाले घुसपैठियों को निष्कासित करके असम की पहचान और संस्कृति की रक्षा कर रही है।’’ मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों का भरोसा खो दिया है क्योंकि वह ‘‘नकारात्मक राजनीति का संदेश’’ देती है और अब देश में मतदाताओं की ‘‘पहली पसंद’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है। उन्होंने कहा, ‘‘मतदाता सुशासन और विकास के लिए भाजपा पर भरोसा करते हैं। बिहार चुनाव में लोगों ने 20 साल सत्ता में रहने के बाद भी पार्टी को रिकॉर्ड संख्या में वोट और सीट दीं।’’ मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव में भी लोगों ने भाजपा को वोट दिया और केरल में भी ‘‘अब हमारे पास पार्टी का एक महापौर’’ है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button