प्रधानमंत्री मोदी आज रात सीसीएस बैठक की अध्यक्षता करेंगे

नयी दिल्ली, अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक कूटनीति और सुरक्षा हालात पर साफ नजर आ रहा है। इसी पृष्ठभूमि में भारत सरकार ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय समीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी रविवार रात दिल्ली में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के बाद पैदा हुई मौजूदा स्थिति के मद्देनजर यह बैठक बुलाई गई है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री राज्यों के अपने दो दिवसीय दौरे से आज रात दिल्ली लौटने के बाद सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह संभवत: रात करीब साढ़े नौ बजे यहां पहुंचेंगे।’’ मोदी ने दो दिवसीय दौरे के दौरान राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा किया था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button