मुक्ति दिवस के साथ मनाया जाएगा मोदी का जन्मदिन

हैदराबाद, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद में आगामी 17 सितंबर को मुक्ति दिवस के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जाएगा। किशन रेड्डी ने रविवार को बोराबंडा में स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देखा। अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने लोगों से संवाद कर रहे हैं और विकास, संस्कृति, खेल व बुनियादी ढाँचे जैसे विभिन्न मुद्दों पर स्पष्ट संदेश दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने एक बार फिर स्वच्छ भारत कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित किया है। किशन रेड्डी ने कहा कि भारत की आज़ादी के 13 महीने बाद देश के तत्कालीन उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के हस्तक्षेप से पुलिस कार्रवाई की गई और निज़ाम की सेना व रजाकारों को पराजित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप हैदराबाद में तिरंगा झंडा फहराया गया। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में तेलंगाना राज्य के भारत में विलय के लिए सरदार पटेल द्वारा किए गए प्रयासों का उल्लेख किया है।

यह भी पढ़ें… CBI के हवाले कालेश्वरम की जाँच, विधानसभा में रेवंत रेड्डी ने किया ऐलान

हैदराबाद मुक्ति दिवस 17 सितंबर को सिकंदराबाद परेड मैदान में मनाया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दिन विश्वकर्मा दिवस को राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा। चूँकि उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है, इसलिए तेलंगाना में भी उसी दिन तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। किशन रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी और उनके समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बिहार में मोदी की माँ के बारे में घटिया और अमानवीय बातें कहीं हैं, वह निंदनीय हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हज़ारों करोड़ रुपये लूट रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button