मोहन फाउंडेशन का ‘दिल देके देखो’ गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित

हैदराबाद, मोहन फाउंडेशन द्वारा दिल देके देखो गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। अंगदान के प्रति जागरूकता और समर्थन बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक उत्साही गोल्फ खिलाड़ियों ने भाग लिया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कई अंग प्रत्यारोपण प्राप्तकर्ताओं, जिनका जीवन इस उपहार से बदल गया है, और साहसी दाता परिवारों, जिन्होंने अपने सबसे कठिन समय में अंगदान करने का कठिन लेकिन जीवनरक्षक निर्णय लिया, को सम्मानित किया गया। दिल देके देखो टूर्नामेंट सिर्फ एक खेल नहीं, यह आशा की किरण है, जो उदारता की संस्कृति को बढ़ावा देते हुए अंगदान के बारे में जागरूकता को निरंतर बढ़ाती है।

मल्टी ऑर्गन हार्वेस्टिंग एड नेटवर्क मोहन फाउंडेशन भारत में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक गैर-लाभकारी संस्था है। जन जागरूकता अभियानों, परामर्श और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से मोहन फाउंडेशन प्रत्यारोपण के लिए अंगों की माँग और आपूर्ति के बीच के अंतर को कम करने का प्रयास करता है, जिससे जरूरतमंदों को जीवन का दूसरा मौका मिल सके।

यह भी पढ़ें… आग पर काबू करने वाले हैद्रा कर्मी सम्मानित

कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से दुबई से पधारे राजेश अग्रवाल (जो पिछले 50 वर्षों से लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल से जुड़े है) ने अंगदान के प्रति जागरूकता एवं इस क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिए ललिता रघुराम, डॉ. सुमन सराफ तथा कई अंग प्रत्यारोपण प्राप्तकर्ताओं एवं अंगदानदाताओं की उपस्थित में भगवानदास बूब एवं पुष्पा बूब दम्पत्ति को सम्मानित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button