मोइनाबाद पुलिस ने दो घंटे के भीतर तलाशा गया लापता बालक
हैदराबाद, फ्यूचर सिटी पुलिस आयुक्तालय के मोइनाबाद थाना परिधि में पुलिस ने लापता हुए पाँच वर्षीय बालक को मात्र दो घंटे के भीतर ही तलाश लिया। बालक को तलाशने में पुलिस कॉन्स्टेबल करुणाकर की भूमिका महत्वपूर्ण रही। मोइनाबाद पुलिस ने बताया कि लापता अनिरुद्ध के माता-पिता मजदूरी करते हैं। अनिरुद्ध आज सुबह घर के पास ही खेलते हुए लापता हो गया था। अनिरुद्ध की बड़ी बहन अपने चाची के घर रहते हुए 10वीं कक्षा की परीक्षा लिख रही थी।
परीक्षा लिखकर चाची के घर लौट रही अनिरुद्ध की बहन ने उसे सड़क पर अकेला घूमते हुए उससे पूछताछ की और उसे अपने साथ शेयरिंग ऑटो में बिठाकर चाची के घर चली गई। हालाँकि उसने अपने माता-पिता को अनिरुद्ध को साथ ले जाने की जानकारी नहीं दी। शाम के समय मजदूरी से लौटे अनिरुद्ध के माता-पिता उसे घर में लापता देख परेशान हो गए और उन्होंने मोइनाबाद पुलिस थाने में अनिरुद्ध के लापता होने की शिकायत की।
यह भी पढ़ें… जलाल बाबानगर में चोरों ने लाखों की नकदी व आभूषण चुराए
पुलिस कॉन्स्टेबल करुणाकर ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन प्रारंभ की और सीसी टीवी वीडियो फुटेज की जाँच-पड़ताल के दौरान उसने लापता बालक को शेयरिंग ऑटो में सवार होकर जाते हुए देखा। उसने ऑटो के पंजीकरण नंबर के आधार पर ऑटो चालक का पता लगाया और ऑटो चालक के बयान के आधार पर अनिरुद्ध के चाची के घर से अनिरुद्ध को तलाश लिया। दो घंटे के भीतर अनिरुद्ध को तलाशने के बाद उसे उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



