राष्ट्र शक्ति की प्रतीक जगतजननी माँ दुर्गा
नवरात्रि का इतिहास उतना ही प्राचीन है जितना प्राचीन भारत देश। श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार रावण का वध करने और सीता को उसकी कैद से मुक्त कराने के लिए भगवान राम को जगदम्बा की शरण में जाना पड़ा। उन्होंने ही ब्रह्मा की सहायता से सुप्त भगवती को जगाया, इसलिए तभी से नवरात्रि मनाने का प्रचलन शुरू हुआ।
यह भी पढ़े : ओ माँ दुर्गे !
दुर्गा का अर्थ है– दुर्गम स्थान में रहने वाली देवी, जिसके पास सहज ही नहीं पहुंचा जा सकता। दुर्गा के रूप में तीन देवियां थीं- एक हिमालय शिखरों पर आसीन हेमवती पार्वती, दूसरी समुद्रवासिनी पद्मासना कमला और तीसरी देवी अरण्यवासिनी यानी विंध्यवासिनी देवी। इस तरह संपूर्ण भारत में दुर्गा की सत्ता का प्रकाश था।
अंजनी सक्सेना
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





