आज रिलीज फिल्में
आज सिनेमाघरों में रोमांस, रहस्य और हौसले की तीन दमदार फिल्में रिलीज हो रही हैं। पेश हैं ‘सैयारा’, ‘निकिता रॉय ‘और ‘तन्वी द ग्रेट’ की एक झलक। जहां सैयारा एक इमोशनल लवस्टोरी के साथ दो नए चेहरों को लॉन्च करती है, वहीं निकिता रॉय में सोनाक्षी सिन्हा एक थ्रिलिंग सुपरनैचुरल मिस्ट्री में नजर आएंगी। दूसरी ओर ‘तन्वी द ग्रेट’ एक ऑटिस्टिक बच्ची की प्रेरणादायक यात्रा को संगीत और संवेदनाओं के साथ दर्शाती है। तीनों फिल्मों की अलग-अलग दुनिया और कहानियां दर्शकों को थिएटर तक खींच लाने का वादा करती हैं।
सैयारा
निर्देशक- मोहित सूरी, कलाकार- अहान पांडे, अनीत पड्डा।
बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म सैयारा, जो यशराज फिल्म्स और मोहित सूरी की पहली साझेदारी है, हिंदी सिनेमा में लंबे समय बाद सबसे चर्चित डेब्यू फिल्म बन चुकी है। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। रोमांस, म्यूजिक और इमोशन्स से भरी इस कहानी में एक कपल को दिखाया गया है जो एक-दूसरे से प्यार तो बेशुमार करते हैं लेकिन हालात उन्हें दूर कर देते हैं।
फिल्म में कहानी है बड़ा सिंगर बनने का सपना देखने वाले नौजवान क्रिश कपूर की जो शुरुआत में लोगों से लड़ता हुआ नजर आ रहा है, जो उसे कॅरियर में आगे बढ़ने नहीं दे रहे। वहीं म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने आई खूबसूरत लड़की वानी, जो पेशे से राइटर हैं, उसकी एंट्री होती है। यही लड़की क्रिश के लिए गाने लिखती है और यहीं से शुरु होती है दोनों के बीच लवस्टोरी की शुरुआत।
इसके बाद दोनों के बीच दूरियां दिखाई गई हैं और दोनों अपनी राहें अलग कर लेते हैं। कहानी में जिस तरह से प्यार, दूरी और दर्द को बुना गया है, वो अभी से काफी प्रॉमिसिंग लग रहा है। फिल्म का म्यूजिक पहले ही सुर्खियों में है और आलोचकों से लेकर दर्शकों तक सभी इसकी तारीफ कर रहे हैं। सैयारा का टाइटल ट्रैक फहीम-अर्सलान की जोड़ी ने कम्पोज किया है और ये लोगों को काफी एक्साइटेड लग रहा है।
निकिता रॉय

निर्देशक-कुश सिन्हा, कलाकार- सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन रामपाल, परेश रावल।
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी के बाद पर्दे पर दोबारा वापसी कर ली है। उनकी फिल्म निकिता रॉय, आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को उनके भाई कुश सिन्हा ने डायरेक्ट किया है, जो उनकी पहली फिल्म है। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय एक हॉरर-मिस्ट्री जॉनर की फिल्म है।
उनकी पिछली फिल्म भले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई, लेकिन निकिता रॉय सिनेमाघरों में आज रिलीज हो रही है। सोनाक्षी के साथ इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और परेश रावल भी हैं। निकिता रॉय एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा एक सच्चाई की तलाश में जुटी हुई है। इस फिल्म को पहले 27 जून 2025 को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाकी की बड़ी फिल्मों के साथ महाक्लैश होने की वजह से इसे अब आज रिलीज किया जा रहा है।
तन्वी द ग्रेट
निर्देशक-अनुपम खेर, कलाकार- शुभांगी दत्त, जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी व अनुपम खेर।
अनुपम खेर ने एक ऐसी लड़की पर फिल्म बनाई है, जो ऑटिस्टिक है यानी ऑटिज्म डिसऑर्डर से पीड़ित है। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पल्लवी जोशी तन्वी की मां का रोल कर रही हैं और अनुपम खेर दादा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी बहुत ही प्रेरणादायक है।

बता दें कि अनुपम खेर की इस फिल्म की जमकर चर्चा हो रही है, जिसमें अभिनेत्री शुभांगी दत्त अहम किरदार निभाते नजर आ रहीं हैं। रिलीज से पहले ही अनुपम खेर की इस फिल्म की स्पेशल पीनिंग भी रखी गई, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी इस फिल्म को देख चुकीं हैं।
यह फिल्म एक संगीतमय पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें ऑटिस्टिक लड़की के जुनून, साहस, बचपन की सच्चाई और जीवन की खूबसूरती को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। अनुपम खेर की इस फिल्म में शुभांगी दत्त लीड रोल में हैं, बता दें कि शुभांगी दत्त की ये पहली फिल्म है। उनके साथ ही इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी और करण ट्रैकर भी मुख्य किरदारों में हैं। अनुपमा खेर ने इस फिल्म को निर्देशित किया है, साथ ही उन्होंने एक खास रोल भी फिल्म में अदा किया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



