मप्र : पति-पत्नी के शव संदिग्ध हालात में मिले, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर (मध्यप्रदेश), इंदौर में पुलिस ने मंगलवार को एक दंपति के शव उनके घर से संदिग्ध हालात में बरामद किए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दंपति का परिवार पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले एकनाथ वाघ (43) का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी रोहिणी (36) की लाश जमीन पर पड़ी पाई गई। सिंह ने बताया कि पुलिस इस संदेह को लेकर भी जांच कर रही है क्या वाघ ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। घटना से पहले वाघ ने अपने दोनों बेटों को दूध खरीदने के लिए बाजार भेज दिया था।

यह भी पढ़े: जयपुर : संदिग्ध मौत, बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया

सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि वाघ का परिवार पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और उन्हें अपने दो मकान बेचने पड़े थे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हमें यह सूचना भी मिली है कि वाघ ने शेयर बाजार में काफी धन निवेश किया हुआ था। उन्होंने बताया कि दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इसकी रिपोर्ट के बाद घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button