सांसद रघुनंदन राव को दो महीने में छठी बार जान से मारने की धमकी


हैदराबाद,
तेलंगाना से भारतीय जनता पार्टी के सांसद एम. रघुनंदन राव को शुक्रवार को उनके फोन पर फिर से जान से मारने की धमकी मिली। इस वर्ष जून के बाद से मिली यह छा धमकी है। सांसद के कार्यालय ने यह जानकारी दी। सांसद को धमकी भरी यह कॉल तब आई जब मेदक से लोकसभा सदस्य राव संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में थे।

यह भी पढ़े : मुस्लिम रिजर्वेशन रद्द करें, भाजपा देगी समर्थन : बंडी संजय

फोन करने वाले ने कथित तौर पर सांसद से कहा कि हम हैदराबाद में हैं। शाम तक तुम्हें मार देंगे। देखेंगे कौन तुम्हें बचा सकता है। राव के कार्यालय ने बताया कि पुलिस को धमकी के बारे में सूचित कर दिया गया है। इससे पहले धमकी भरे कॉल मध्य प्रदेश के माओवादी होने का दावा करने वाले व्यक्तियों से आए थे। धमकी के बाद पुलिस ने सांसद की सुरक्षा बढ़ा दी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button