प्राइम वॉलीबाल लीग में मुंबई ने कोच्चि को दी मात
हैदराबाद, मुंबई मेटोस की टीम ने कोच्चि ब्लूस स्पाइकर्स को कशमकश भरे मैच में 3-2 से प्राइम वॉलीबाल लीग के मैच में हराया।
यहाँ गच्ची बावली स्थित जीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम में जारी उक्त लीग के मैच में मुंबई ने कोच्चि को 5 सेटों के मैच में 15-07, 07-15, 13-15, 15-08, 15-11 से हराया।
यह भी पढ़ें… प्राइम वॉलीबाल लीग मैच में बेंगलुरू ने चेन्नई को 3-1 से दी मात
हालाँकि मैच का प्रथम सेट कोच्चि की टीम ने हारने के बावजूद अगले दो सेटों में दमदार वापसी करते हुए 15-07, 15-13 से सेट जीतकर 2-1 से बढ़त बना ली थी, लेकिन अगले दो निर्णायक सेटों में मुंबई की टीम ने रणनीति के अनुसार खेलते हुए लगातार अंक बटोरकर 15-08, 15-11 से दोनों सेटों के साथ मैच पर कब्जा जमाया। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



