मुंबई : जोगेश्वरी में व्यावसायिक इमारत में लगी आग, 10-15 लोग फंसे

Ad

मुंबई, मुंबई के पश्चिमी उपनगर जोगेश्वरी में एक व्यावसायिक इमारत में आग लग गई, जहां 10 से 15 लोग फंसे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, आग गांधी स्कूल के पास स्थित जेएनएस बिजनेस सेंटर में सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर लगी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एक स्थानीय अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इमारत के दूसरे हिस्से में 10-15 लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी सुरक्षित हैं। बचाव अभियान जारी है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कम से कम 12 गाड़ियों और अन्य अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Ad

यह भी पढ़े: मुंबई : आवासीय इमारत में लगी आग, दमकलकर्मी समेत दो घायल

अधिकारी ने बताया कि विभिन्न एजेंसियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में अभी और जानकारी की प्रतीक्षा है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button