मुंबई : माथेरान की टॉय ट्रेन 6 नवंबर से फिर शुरू होगी

मुंबई, मुंबई के पास रायगढ़ जिले में स्थित लोकप्रिय हिल स्टेशन माथेरान और नेरल कस्बे के बीच संचालित होने वाली लोकप्रिय नैरो गेज ट्रेन सेवा बृहस्तपिवार छह नवंबर से फिर से शुरू होने वाली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एहतियाती उपाय के तौर पर नेरल और माथेरान के बीच रेल सेवाएं जून से अक्तूबर तक स्थगित कर दी गई थीं, हालांकि हिल स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास अमन लॉज और दस्तूरी प्वाइंट के बीच शटल सेवाएं जारी रहीं।

मुंबई के पास स्थित हिल स्टेशन माथेरान में मानसून के दौरान भारी बारिश होती है और बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। चूंकि इस क्षेत्र में पिछले मानसून के दौरान भूस्खलन, पटरियों को नुकसान और तटबंधों के बह जाने की घटनाएं हुई थीं, इसलिए एहतियात के तौर पर नैरो-गेज रेल सेवाएं स्थगित कर दी गई थीं। इस वर्ष 21 किलोमीटर लंबी नेरल-माथेरान नैरो गेज लाइन पर सेवाएं जून के पहले सप्ताह से निलंबित कर दी गई थीं।

प्रतिदिन नेरल और माथेरान से दो-दो ट्रेनें संचालित होंगी

मध्य रेलवे ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि नेरल-माथेरान नैरो गेज कॉरिडोर पर सेवाएं छह नवंबर से फिर से शुरू होंगी। चार सेवाएं, नेरल और माथेरान से दो-दो प्रतिदिन संचालित की जाएंगी। नेरल से माथेरान के लिए पहली ट्रेन सुबह 8:50 बजे रवाना होगी और 11:30 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन सुबह 10:25 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:05 बजे माथेरान पहुंचेगी। माथेरान से ये ट्रेन क्रमशः दोपहर 2:45 बजे और शाम चार बजे रवाना होंगी और शाम साढ़े पांच बजे और शाम 6:40 बजे नेरल पहुंचेंगी।

यह भी पढ़े: मेट्रो पिंक लाइन मई 2026 तक चालू हो जाएगी : शिवकुमार

मध्य रेलवे ने बताया कि चारों सेवाएं कुल छह डिब्बों के साथ संचालित की जाएंगी, जिनमें तीन द्वितीय श्रेणी और दो द्वितीय श्रेणी-सह-सामान वैन शामिल हैं। दोनों ओर से पहली सेवाएं एक विस्टाडोम कोच और दूसरी सेवाएं एक प्रथम श्रेणी कोच के साथ संचालित की जाएंगी। विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार से शुक्रवार तक माथेरान और अमन लॉज के बीच दोनों दिशाओं में छह शटल सेवाएं संचालित होंगी, तथा शनिवार और रविवार को आठ सेवाएं संचालित होंगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button