संगीत और प्रतियोगिता : जेसीआई बंजारा का रेट्रो जैम उत्सव

हैदराबाद, जेसीआई बंजारा द्वारा फुर्सत किचन में तीसरी जीबीएम बंजारास रेट्रो जैम उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित की गयी। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष रोहित काबरा के नेतृत्व एवं सचिव कृष्णा तोष्नीवाल व महिला सशक्तिकरण विंग की चेयरपर्सन स्वाति काबरा की भागीदारी से संपन्न हुआ। संगीत, मनोरंजन और क्रिकेट के रोमांच से भरपूर शाम ने सभी सदस्यों को एक साथ आनंद लेने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हर्ष चावला एंड बैंड द्वारा प्रस्तुत शानदार रेट्रो जामिंग रहा। पुराने सदाबहार गीतों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल (भारत बनाम न्यूजीलैंड) मैच की विशेष क्रीनिंग की गई। कार्यक्रम के दौरान थीम आधारित जैमिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में डिवाइन इकोज़ टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम के कैप्टन सौरभ हरकुट थे। टीम के अन्य सदस्यों में अक्षय मणियार, मीनाक्षी बंग, माधुरी मणियार एवं श्वेता हरकुट शामिल रहे। टीम ने राम थीम पर शानदार प्रस्तुति दी। सोलफुल जैमर्स टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें… प्रशिक्षु अधिकारियों को सौंपी गयी स्वच्छता कार्यों की निगरानी

होली वीडियो प्रतियोगिता में अक्षय मणियार और अन्य हुए सम्मानित

टीम की कैप्टन मोनिका सोमानी थीं। टीम ने कृष्ण थीम पर आकर्षक प्रस्तुति दी। टीम के सदस्यों में सूर्यकमल गुप्ता, श्याम हरकुट, शरद तापड़िया, भारती हरकुट एवं दिव्या तापड़िया शामिल रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम से एक सप्ताह पूर्व ऑनलाइन होली सेलिब्रेशन वीडियो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम अवसर पर घोषित किए गए। इसमें अक्षय मणियार को मोस्ट लव्ड वीडियो, कृष्णा जैन सेठिया एवं सोनल सिंघल को बेस्ट न्यू मेंबर्स एंट्री तथा शरददास मूंदड़ा को बेस्ट होली डांस वीडियो के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का ड्रेस कोड फ्रॉम पेटल टू प्रिंट्स-एनीथिंग फ्लोरल रखा गया, जिसमें सदस्य आकर्षक फ्लोरल परिधानों में नजर आए। आयोजन के प्रॉजेक्ट कोऑर्डिनेटर्स ऋषभ-चंदन जैन, सुमित-शिल्पी मित्तल, प्रतीक-दृष्टि जैन, अभिषेक-ऊषा शर्मा, कार्यक्रम के प्रॉजेक्ट सलाहकार गोविंद-मीनल सारड़ा, कृष्ण कुमार-नम्रता बल्दवा, सुधीर-मीनाक्षी भूरारिया थे। अवसर पर दिलीप कोठारी का शानदार प्रस्तुति एवं कार्यक्रम संचालन हेतु विशेष आभार जताया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button