उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए साफ सुथरा हो रहा है मुजफ्फरपुर
हैदराबाद, देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 24 जून को मुजफ्फरपुर के एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में आएंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए तीन हैलीपैड बनाए जाएंगे।उपराष्ट्रपति के 24 जून को मुजफ्फरपुर आगमन को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गयी हैंI भगवानपुर चौक स्थित एक कॉलेज में उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए, आसपास के इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा हैI
डीएम के निर्देश से सुनिश्चित की गई तैयारियां
नगर निगम की टीम रविवार को भी भगवानपुर क्षेत्र में साफ-सफाई के काम में जुटी रही, उपराष्ट्रपति के दौरे से पहले, भगवानपुर चौक से कॉलेज तक के मार्ग और आसपास की सभी सड़कों पर जमी गंदगी को हटाया जा रहा हैI जिन स्थानों पर अवैध रूप से कचरा डंप किया जाता रहा है, उन डंपिंग पॉइंट्स को भी खाली करवाया जा रहा है. साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों को लगाया गया है और कार्य प्रगति पर हैI
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



