नागार्जुना एवं धनुष की फिल्म ‘कुबेरा’

टॉलीवुड के सीनियर हीरो किंग अक्किनेनी नागार्जुना एवं तमिल के स्टार हीरो धनुष द्वारा अभिनीत तेलुगु फिल्म ‘कुबेरा’ आज थिएटर में रिलीज़ हो रही है।

पैन इंडिया की इस फिल्म का निर्देशन प्रमुख निर्देशक शेखर कम्मूला ने किया है। इसमें नायिका है नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना। एक अहम भूमिका में बॉलीवुड के युवा कलाकार जिम सरभ भी नजर आएंगे।


फिल्म ‘कुबेरा’ का संगीतकार देवीश्री प्रसाद द्वारा दिया गया संगीत सुपरहिट हो चुका है। फिल्म को प्रमुख संस्था ‘एशियन सिनेमास’ एवं ‘अमिगो क्रिएशन्स’ बैनर तले निर्माता सुनील नारंग एवं पुष्कर राम मोहन राव ने निर्मित किया है।

इसमें दिलीप ताहिल, हरीश परेडी, सी. रवि शर्मा, सौरभ कुराना, सायाजी शिंदे, दिव्या आदि प्रमुख कलाकारों ने काम किया है। मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन काफी दमदार अंदाज़ में किया है, जिसके कारण इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुतकता है।

आर. विजय कुमार

यह भी पढ़ें: इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुके हैं टाइगर श्रॉफ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button