नानकरामगुड़ा सर्किल अब होगा स्टार सर्किल

हैदराबाद, हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचएमडीए ) के सहयोग के भाग के रूप में स्टार हॉस्पिटल्स नानकरामगुड़ा जंक्शन सर्किल का सौंदर्यीकरण और रखरखाव करेगा। नानकरामगुड़ा जंक्शन सर्किल अब स्टार सर्किल नाम से जान जाएगा। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्टार हॉस्पिटल्स ने इस प्रमुख जंक्शन को भूनिर्माण, फूलों के पौधों और समग्र हरियाली को बनाए रखने के लिए कदम बढ़ाया है।

सर्किल के पेंद्र में एक विशेष रूप से डिज़ाइन की गई स्टार के आकार की मूर्ति स्थापित की गई है, जो जंक्शन को नई पहचान देती है। स्टार सर्किल का औपचारिक रूप से अनावरण के अवसर पर स्टार अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोथोरेसिक सर्जन और अध्यक्ष डॉ. गोपीचंद मन्नम, एचएमडीए के शहरी वानिकी निदेशक के. श्रीनिवास, आईएफएस उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… मूसी में मिट्टी डालने वालों के खिलाफ दर्ज होंगे आपराधिक मामले

डॉ. गोपीचंद मन्नम ने कहा कि हमें इस पहल का हिस्सा बनने पर गर्व है, जो न केवल शहर के एक महत्वपूर्ण हिस्से को सुशोभित करता है, बल्कि स्वस्थ, हरित हैदराबाद के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है। के. श्रीनिवास ने शहरी सौंदर्यीकरण में उनकी प्रतिबद्धता और भागीदारी के लिए स्टार अस्पताल की सराहना करते हुए सतत शहरी विकास के लिए इस तरह के सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button