वेदांग रैना के साथ जमेगी नाओमिका की जोड़ी

बॉलीवुड ऐक्टर वेदांग साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म जिगरा में आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में वेदांग रैना ने आलिया भट्ट के छोटे भाई का किरदार निभाया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन इस फिल्म में वेदांग रैना ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से खूब तारीपें बटोरी थीं। जिगरा के बाद अब वेदांग रैना नई रोमांटिक कॉमेडी में छाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वेदांग रैना जल्द ही राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन नजर आएंगे।

वेदांग रैना ने हाल ही में इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसके बाद अब वेदांग मैडॉक की नई फिल्म पर काम करेंगे। मैडॉक की इस फिल्म में वेदांग और नाओमिका की केमिस्ट्री देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। बीते काफी वक्त से वेदांग और नाओमिका की इस अपकमिंग फिल्म की चर्चा हो रही है और अब इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

मैडॉक फिल्म्स की नई फिल्म का टाइटल और प्लॉट अभी गोपनीय

सूत्रों की मानें तो वेदांग रैना और राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन ने मैडॉक फिल्म्स की एक अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग शुरू कर दी है। ये दोनों स्टार्स पहली बार पीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। वेदांग रैना ने साल 2023 में आई द आर्चीज से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं, नाओमिका मैडॉक की इस फिल्म के जरिए ऐक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। ये फिल्म नाओमिका सरन की डेब्यू फिल्म होगी।

यह भी पढे़: शाहरुख-अबराम की जोड़ी ने जीता दिल

रिंकी खन्ना की बेटी और दिग्गज राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की नाती होने के नाते उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। मैडॉक की इस फिल्म को जगदीप सिद्धू डायरेक्ट कर रहे हैं, जो पंजाबी सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वेदांग रैना और नाओमिका सरन के साथ मैडॉक फिल्म्स ने 2026 में एक रोमांटिक-कॉमेडी धमाके की तैयारी कर दी है। अभी तक इस फिल्म का टाइटल रिवील नहीं किया गया है। खबरों के मुताबिक ये फिल्म एक हल्की-फुल्की नए जमाने की रोमांस फिल्म होगी, जो दोनों ऐक्टर्स के वाइब के साथ पूरी तरह फिट बैठती है। मेकर्स ने टाइटल और प्लॉट को पूरी तरह से पेट रखा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button