शाहरुख-अबराम की जोड़ी ने जीता दिल
मुंबई, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और उनके छोटे बेटे अबराम का एक प्यारा सा वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। यह क्लिप 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी सालगिरह समारोह का है, जिसमें पिता-पुत्र की यह जोड़ी सबका दिल जीत रही है।
अनंत और राधिका की पहली शादी की सालगिरह पर 12 जुलाई को जैसे ही अनदेखी तस्वीरें और वीडियो सामने आए, सोशल मीडिया पर शाहरुख और अबराम की यह झलक तेजी से वायरल हो गई। शादी के प्री-वेडिंग इवेंट्स में मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन ने एक बॉलीवुड थीम्ड अंताक्षरी होस्ट की थी।
इस मजेदार इवेंट में रणवीर सिंह, करण जौहर और शाहरुख खान जैसे सितारों ने खूब मस्ती की। वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान अपने बेटे अबराम के साथ मंच पर नजर आ रहे हैं, जहां वे उनके साथ माइक शेयर करते हुए उनके गाने पर क्लासिक ओपन-आर्म्स पोज़ में तालियां बजाते और उनका हौसला बढ़ाते हैं।
यह भी पढ़े: इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुके हैं टाइगर श्रॉफ
शाहरुख के इस भावुक अंदाज़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे न सिर्फ एक सुपरस्टार हैं, बल्कि एक आदर्श पिता भी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी मुख्य भूमिका में हैं। यह पहली बार है जब बाप-बेटी की यह जोड़ी साथ में स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



