नारी न्याय-हेयर हर आउट कार्यक्रम : घरेलू हिंसा से संबंधित रहीं अधिकांश शिकायतें

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के लिए शिकायत निवारण कार्यक्रम नारी न्याय-हेयर हर आउट का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट में किया गया। अवसर पर आयोग के समक्ष प्रस्तुत लगभग 49 शिकायतों में अधिकांश घरेलू हिंसा से जुड़ी थीं।

तेलंगाना महिला आयोग की अध्यक्ष नेरेला शारदा ने कहा कि आयोग महिलाओं के समर्थन में सदैव खड़ा रहेगा। इस कड़ी में नारी न्याय का आयोजनमहिलाओं से संबंधित घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, संपत्ति व वित्तीय विवाद, साइबर अपराध, सुरक्षा संबंधी चिंताओं या उनके अधिकारों और गरिमा को प्रभावित करने वाले किसी भी अन्य मुद्दों से जुड़ी समस्याओं को सुनने तथा उनके निवारण के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि नारी न्याय के तहत मिली शिकायतों में अधिकतर शिकायतें घरेलू हिंसा से जुड़ी थीं।

नेरेला शारदा ने कहा कि ज्यादातर शिकायतों में आरोपी एनआरआई हैं। इसलिए यह मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय के ध्यान में लाते हुए समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। तेलंगाना महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि आयोग हमेशा समस्याओं से जूझ रही महिलाओं के साथ खड़ा रहेगा। साथ ही सभी संबंधित विभागों को मिलकर महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

यह भी पढ़ें… हरिंदर सिंह ने सुनाई एक्सीडेंटल लेखक बनने की कहानी

नारी न्याय-हेयर हर आउट मेंतेलंगाना महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर कादिरवन पलानी, डीसीपी लावण्या तथा जिला राजस्व अधिकारी ई. वेंकटचारी ने पीड़ित महिलाओं की समस्याएँ सुनीं। साथ ही लंबित याचिकाओं पर संबंधित विभागों से रिपोर्ट माँगी।

अवसर पर महिला आयोग की सचिव पद्मजा रमना, सदस्य शाहीन अफरोज, ईश्वरी बाई, शुद्धम लक्ष्मी, गद्दाला पद्मा, कोम्मू उमादेवी यादव, ए. रेवती राव, जिला कल्याण अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित थी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button