राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन अक्तूबर में
हैदराबाद, अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा (रजि.) का अगला राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण सम्मेलन आगामी 24 व 25 अक्तूबर को हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। लकड़ी का पूल स्थित महासभा के कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उक्ताशय की जानकारी अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा (रजि.) के राष्ट्रीय महामंत्री महेश कुमार मिश्र (कानपुर, उत्तर प्रदेश) ने दी। उन्होने बताया कि सम्मेलन के संयोजक अनिल कुमार बाजपेई (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व एडिशनल एस.पी. इंटेलिजेंस रिटा.) होंगे।
सम्मेलन के संयोजक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार बाजपेई ने कहा कि उक्त सम्मेलन अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा (रजि.) एवं कान्यकुब्ज ब्राह्मण समिति (भाग्य नगर हैदराबाद तेलंगाना) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। उन्होने कहा कि अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा (रजि.) हैदराबाद, तेलंगाना में महासभा का गठन विषम राजनैतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों में किया गया, जब कई विरोधी शक्तियों का समाज पर प्रहार हो रहा था।
यह भी पढ़ें… राज्यपाल ने किया ओपन हाउस समारोह का आयोजन
सम्मेलन में ब्राह्मणत्व, उद्यमिता और महिला सक्षमीकरण पर चर्चा
महासभा तब से अब तक निपुण, समर्पित तथा प्रयत्नशील पदाधिकारियों द्वारा संचालन कर संस्था को बहुमुखी विकासोन्मुखी दिशा की ओर अग्रसर कर रही है। महासभा समाज में गिरते ब्रह्मसंस्कारों को संवारने, प्रतिस्थापित करने तथा प्रजातांत्रिक युग में संगठन की महती आवश्यकता का अनुभव करते हुए इसके लिए जागरूकता के साथ सचेष्ट होकर प्रयासरत है। इसी संदर्भ में महासभा ने महाराष्ट्र के संभाजीनगर में राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण अधिवेशन-2025 एवं ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया था।
उपाध्यक्ष ने कहा कि अक्तूबर-2026 में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण सम्मेलन में ब्राह्मणत्व के संस्कार, संस्कृति और संकल्प, बेरोजगार युवक-युवतियों को उद्यमिता, व्यापार एवं स्वरोजगार पर मार्गदर्शन, वैवाहिक समस्याओं पर चर्चा, समाधान एवं पुनर्विवाह पर सामाजिक विमर्श, संगठन के महत्व पर परिचर्चा, अंतरराज्यीय व्यापार व सामाजिक सहयोग को प्रोत्साहन और, महिला सर्वांगीण सक्षमीकरण आदि विशष शामिल होंगे।
अवसर पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समिति, हैदराबाद के अध्यक्ष व राष्ट्रीय मंत्री विनय तिवारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दुर्गा प्रसाद मिश्र, राष्ट्रीय न्यायिक सलाहकार अशोक तिवारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा मिश्रा तिवारी की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



