राष्ट्रीय योग्यता छात्रवृत्ति आवेदन हेतु तिथि विस्तारित
हैदराबाद, भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय योग्यता छात्रवृत्ति हेतु आवेदन तथा नवीनीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया गया। तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति की केंद्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना हेतु आवेदन करने की तिथि 15 नवंबर तक विस्तारित की गयी।
साथ ही संस्थागत सत्यापन की अंतिम तिथि को 30 नवंबर तक विस्तारित किया गया। राष्ट्रीय योग्यता छात्रवृत्ति हेतु अर्हता रखने वाले छात्र 30 नवंबर तक http://scholarships.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह उन सभी छात्रों के लिए भी लागू है, जो पहले राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए चुने गए हैं।
यह भी पढ़े: राष्ट्रीय योग्यता छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि विस्तारित
साथ ही शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति के आवेदन को नवीनीकृत कर सकते हैं। जानकारी देते हुए बताया गया कि छात्रवृत्ति हेतु अभी तक अंतिम रूप से चयनित छात्रों की सूची को तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://tsbie.cgg.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



