पुर्तगाल बना नेशन्स लीग फुटबाल चैम्पियन
म्यूनिख, दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो उस समय भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए, जब स्पेन के खिलाफ नेशन्स लीग फुटबाल के फाइनल में पुर्तगाल के गोलकीपर डिएगो कोस्टा ने अल्वारो मोराटा की चौथी पेनल्टी बचाई और फिर रुबेन नेवेस ने अपनी टीम की पाँचवीं पेनल्टी को गोल में बदलकर जीत सुनिश्चित कर दी। टीम की जीत तय होते ही रोनाल्डो की आँखों में खुशी के आँसू छलक आए। उन्होंने कहा कि देश के लिए ट्रॉफी जीतने से बड़ा कुछ भी नहीं।
पुर्तगाल के इस 40 साल के कप्तान ने कहा कि मैंने अपने क्लबों के साथ कई खिताब जीते हैं, लेकिन पुर्तगाल के लिए जीतने से बड़ा कुछ नहीं है। रोनाल्डो ने इस प्रतियोगिता में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। रविवार को खेले गए फाइनल में उन्होंने मैच के 61वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर किया, जिससे यह मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में खिंचा। र्तगाल ने पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें… सबसे लंबे फ्रेंच ओपन फाइनल में सिनर को हराकर चैम्पियन बने अल्कारेज
रोनाल्डो ने चोट के बावजूद दिलाई जीत
रोनाल्डो के लिए यह एक और खिताब, अंतरराष्ट्रीय गोल के रिकॉर्ड में सुधार में सुधार से कहीं बढ़कर था। वह मैच से पहले वार्म अप के लिए मैदान में पहुँचने वाले पहले खिलाड़ी थे। पुर्तगाल के समर्थकों ने जोर से शोर मचाकर उनका स्वागत किया। स्टेडियम में ज्यादातर समर्थकों ने उनके नाम की जर्सी पहन रखी थी। उन्होंने इससे पहले सेमीफाइनल में निर्णायक गोल कर जर्मनी के खिलाफ पुर्तगाल को 25 साल में पहली जीत दिलाई थी। उन्होंने इसके बाद फाइनल में भी अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर का रिकॉर्ड 138वाँ गोल कर प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया।
देश के लिए 221वाँ मैच खेल रहे रोनाल्डो के 61वें मिनट में किए गए गोल से पहले स्पेन की टीम 2-1 से आगे थी। वह हालाँकि थकान के हावी होने के बाद मैच के 88वें मिनट में मैदान से बाहर चले गए। रोनाल्डो ने कहा कि वह इस मुकाबले में चोट के साथ पहुँचे थे। उन्होंने कहा कि मैंने वार्मअप के दौरान ही चोट को महसूस कर लिया था। मैं इस चोट को पिछले समय से यह महसूस कर रहा था। राष्ट्रीय टीम के लिए अगर मुझे अपना पैर तोड़ना पड़ता तो भी मैं संकोच नहीं करता। रोनाल्डो ने कहा कि यह इस ट्रॉफी के लिए था, मुझे खेलना था और मैंने अपना सर्वश्रेष् दिया।(एपी)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



