श्रीश्रीश्री महाँकालेश्वरा मंदिर, मीरालम मंडी में नवरात्रि उत्सव 22 सितंबर से

हैदराबाद, श्रीश्रीश्री महाँकालेश्वरा मंदिर, मीरालम मंडी में सोमवार, 22 सितंबर से गुरुवार, 2 अक्तूबर तक श्री देवी नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

22 सितंबर को श्री बालात्रिपुरा सुन्दरी देवी का 10 पारायण, चंडी हवन, मंगलवार 23 सितंबर को श्री गायत्री देवी का 10 पारायण, चंडी हवन, बुधवार, 24 सितंबर को श्री अन्नपूर्णा देवी का 10 पारायण, चंडी हवन, गुरुवार 25 सितंबर श्री कात्यायिणि का 10 पारायण, चंडी हवन, शुकवार 26 सितंबर को श्री महालक्ष्मी देवी का 10 पारायण, चंडी हवन, शनिवार 27 सितंबर को ललिता त्रिपुर सुन्दरी देवी का 10 पारायण, चंडी हवन, रात 9 बजे से माँ भगवती का विशाल जागरण।

रविवार 28 सितंबर को श्री महाचंडी देवी का 10 पारायण, चंडी हवन, सोमवार, 29 सितंबर को श्री सरस्वती देवी का 10 पारायण, चंडी हवन, मंगलवार 30 सितंबर को श्री दुर्गा देवी का 10 पारायण, चंडी हवन, बुधवार, 1 अक्तूबर को श्री महिशासुरमर्धनी देवी का 10 पारायण, चंडी हवन पूर्णाहुती शतचंडी हवन परिसमाप्ति, कन्या पूजा, गुरुवार, 2 अक्तूबर को श्री राजराजेश्वरी देवी की ऊँजल सेवा, तिरुवीदि सेवा, रावण दहन, शमि पूजा व शुकवार, 3 अक्तूबर को श्री महादेवी अष्टदल पाद पद्म सेवा का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… खराब मौसम से फिर टली वैष्णो देवी यात्रा

साथ ही सुप्रभात सेवा, महाभिषेक, अलंकार, शतचंडी पारायण, चंडी हवन, पूर्णाहुती, नैवेद्य, नीराजन, मंत्रपुष्प, आशीर्वचन, तीर्थ प्रसाद वितरण शाम 5 बजे से महिलाओं द्वारा सामूहिक सहस्त्रनाम कुमकुम अर्चना, माताराणी की शाम 6 बजे से सहस दीपोत्सव सेवा व ऊँजल सेवा, रात 7.30 बजे पंचआरती, सामूहिक आरती, गौरी पूजा एवं बतुकम्मा, रात 8 बजे अन्न प्रसाद, रात 11.50 बजे एकांत सेवा पूजा की जाएगी। मंदिर के अध्यक्ष गजुला अंजैय्या ने भक्तों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button