शिवशक्ति स्वर्णकार भजन मंडल का नवरात्रि महोत्सव 22 सितंबर से

हैदराबाद, शिवशक्ति स्वर्णकार भजन मंडल द्वारा नवरात्रि महोत्सव का आयोजन आगामी 22 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मदन भवन, चारकमान में किया जाएगा। मंत्री गौतम सुगंध ने बताया कि इस संबंध में समाज की साधारण सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माताजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात मैढ़ समाज तेलंगाना के अध्यक्ष महेंद्र कुमार कड़ेल व उनकी एमएसएसटी टीम को चुना गया।

इसी क्रम में सहयजमान के रूप में रघुवीर सुनालिया, दीपक रोडा, राजकुमार ठाकराण को चुना गया। कार्यक्रम के संयोजक अशोक डांवर व सहसंयोजक प्रितेश सुनालिया होंगे। 22 सितंबर को माताजी की मूर्ति के साथ महिलाओं की कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश धारण की इच्छुक महिलाएँ श्रीराम सुनालिया से संपर्क कर सकती हैं।

अवसर पर अध्यक्ष श्रीराम सुनालिया, कोषाध्यक्ष सुनील आसट, संजय खिप्पल, पुनीत ठाकराण, राजेश खिप्पल, राजकुमार वर्मा, मैढ़ समाज तेलंगाना अध्यक्ष महेंद्र कड़ेल, मंत्री राकेश सुगंध, कोषाध्यक्ष विष्णु झींगा, नारायण कड़ेल, योगेंद्र खिप्पल, नेमीचंद कड़ेल, मोहनलाल जवड़ा, चेतन जवड़ा, सुरेश खिप्पल, मनमोहन सणकत, मान सिंह सुनालिया, राजेश, सतीष, भरत परवाल, मुकेश, बंटी कड़ेल, नथमल रोडा, जगमोहन सणकत, मनीष ठाकराल, पूनमचंद तोषावड, बाबूलाल परवाल, हरिकिशन मायछ, नवरतन रोडा व अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… एलएंडटी हैदराबाद मेट्रो प्रॉजेक्ट से बाहर निकलने को तैयार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button