नक्सलवाद अपने समाप्ति के अंतिम चरण में : सीआरपीएफ महानिदेशक
गुवाहाटी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जी.पी. सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई घोषणा के अनुसार मार्च तक देश से इस खतरे को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।
जी.पी. सिंह ने यहां बल की डीजी परेड को संबोधित करते हुए कहा कि सीआरपीएफ ने पिछले साल अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियानों में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए हैं। महानिदेशक ने कहा कि नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है। जैसा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषणा की है, उसी के अनुसार मार्च 2026 तक यह पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
यह भी पढे़: देश से आतंकवाद के सभी स्वरूपों को मिटाना हमारा कर्तव्य है : सीआरपीएफ महानिदेशक
सिंह ने कहा कि सीआरपीएफ के जवान मणिपुर में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा बल एक निष्पक्ष एजेंसी के रूप में इस क्षेत्र के लोगों का विश्वास जीतने में सक्षम रहा है। सीआरपीएफ की वर्षगांठ परेड से पहले डीजी परेड आयोजित की गई। शनिवार को वर्षगांठ परेड में अमित शाह शामिल होंगे। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



