शमशाबाद एयरपोर्ट के पास धोखाधड़ी, कस्टम अधिकारी बन ठगे 75 हजार रुपये
हैदराबाद, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शमशाबाद के पास एक व्यक्ति ने अपने आपको कस्टम अधिकारी बताते हुए एक व्यापारी को दो महँगे सेलफोन सस्ते दाम पर बेचने का झाँसा देकर उसके पास से 75 हजार रुपये ठग लिए। आरजीआईए शमशाबाद पुलिस के अनुसार, मेट्टुगुड़ा, हैदराबाद निवासी व्यापारी ग्याम अल्फ्रेड (53) ने पुलिस थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई। उसने अपनी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी की सुबह 9 बजे जब वह हवाई अड्डे के निकट एक कूलड्रिंक शॉप पर खड़ा था।
इसी दौरान एक व्यक्ति ने आकर उससे बातचीत की और अपने आपको कस्टम अधिकारी के रूप में परिचय दिया। उसने अल्फ्रेड को बताया कि उसके पास जब्त किए गए दो महँगे सेलफोन और सोने के आभूषण हैं, जो वह उसे सस्ते दाम पर बेचने के लिए तैयार है। अल्फ्रेड ने उसकी बातों पर भरोसा कर दो सेलफोन खरीदने के लिए तैयार हुआ, जिसकी कीमत उस व्यक्ति ने एक लाख रुपये बताई। सौदेबाजी के बाद सौदा 75 हजार रुपये में तय हुआ।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना : गांजा तस्करी के आरोप में तीन छात्र गिरफ्तार
अल्फ्रेड ने 70 हजार रुपये तुरन्त उस व्यक्ति को सौंप दिए, लेकिन उसने पूरी रकम देने पर ही सेलफोन देने की बात कही। इस कारण शेष पाँच हजार रुपये भी अल्फ्रेड ने उसे दे दिए। पैसे लेने के बाद उस व्यक्ति ने अल्फ्रेड से कहा कि वह वहीं उसका इंतजार करे। कुछ ही देर में भीतर से सेलफोन लाकर देगा। इस प्रकार झाँसा देकर वह फरार हो गया। अल्फ्रेड काफी देर तक उसका इंतजार करता है, लेकिन वह नहीं लौटा। इस कारण अल्फ्रेड ने थाने जाकर इस घटना की शिकायत की। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



