समाज में राम राज्य की आवश्यकता : कमलेशजी

हैदराबाद, समाज में राम राज्य की आवश्यकता है। समाज के सभी वर्गों को मिलजुल कर रहना चाहिए। मनुष्य की पहचान समाज से है। समाज एकजुट रहेगा, तो आने वाली पीढ़ियों को हमारी संस्कृति, संस्कार, तीज त्यौहार के बारे में पता होगा। उक्त उद्गार कोलसावाड़ी स्थित पारीक भवन में श्री रामायण मानस सत्संग प्रेमी द्वारा आयोजित श्री रामचरितमानस पारायण के अंतर्गत कमलेशजी महाराज ने व्यक्त किये।
महाराज ने श्रीराम राज्याभिषेक प्रसंग पर कहा कि राम राज्य में सभी लोग मिलजुलकर रहते थे, धर्म का पालन करते थे और ऐश्वर्य संपन्न थे। महाराज ने कहा कि समय-समय पर समाज को एकत्रित करने के लिए उत्सव करने चाहिए। घर में नित्य रामायण का पाठ करें, सभी छोटे बड़ों को प्रणाम करे, तिलक लगाए, मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करे, समय-समय पर समाज के वरिष्ठ लोगों से मिलने जाएँ, उनसे मार्गदर्शन ले, घर में भजन और भोजन एक साथ करें। पारायण की पूर्णाहुति राम राज्याभिषेक से हुई। असंख्य भक्तों ने इसमें भाग लिया।
यह भी पढ़े: किसी न किसी की रोज करें मदद : कमलेशजी
अवसर पर कैलाश नारायण भांगड़िया, राजाराम काबरा, श्रीगोपाल पारीक, विष्णु पुरोहित, सुरेश व्यास, रमेश व्यास, सुरेश बियानी, घनश्याम लोया, बालाप्रसाद लड्डा, श्रीराम काबरा, नितिन शर्मा, सत्यनारायण काबरा, सुरेश शर्मा, हरिदास दातार, रमेश काबरा, जयप्रकाश लड्डा, निवेश शर्मा, शोभा डागा, अंबिका अग्रवाल, सीमा खंडेलवाल, लक्ष्मी विजय कुमार, शोभा बलदवा, किरण सोनी, वीणा मनियार, राधिका डागा, राखी काबरा, शिवकांता काबरा, मीणा मनियार, रेखा काबरा, माया शर्मा, सपना शर्मा, वंदना भाटी, सुरुचि चौधरी, राजकुमारी व्यास, अर्चना व्यास, जयश्री बंसल, अयोध्या लाहोटी व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





