बर्दाश्त नहीं की जाएगी अधिकारियों की लापरवाही : सीएस रामकृष्ण राव

हैदराबाद, राज्य सरकार के मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव ने अधिकारियों को ग्रेटर हैदराबाद, साइबराबाद और मल्काजगिरी नगर निगम क्षेत्रों में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारियों की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य सचिव ने आज डॉ. बी.आर. अंबेडकर राज्य सचिवालय में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें स्वच्छता, कचरा संग्रहण प्रणाली, स्वच्छता संबंधी उपायों तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुख्य सचिव ने समग्र समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित आंकड़ों को नियमित रूप से डैशबोर्ड में अपडेट किया जाए। अधिकारियों ने शहर की स्वच्छता पर अब तक उठाए गए कदमों के संबंध में मुख्य सचिव को पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी दी।

जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने बताया कि जीएचएमसी क्षेत्र में 4,500 स्वच्छ ऑटो घर-घर जाकर कचरा एकत्र कर रहे हैं तथा 2,650 स्वयं सहायता समूहों के कुल 18,557 सदस्य स्वच्छता विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि शहर में प्रतिदिन लगभग 7,800 टन कचरे का संग्रहण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… श्रम मंत्री विवेक वेंकटस्वामी के काफिले पर पथराव

लापरवाही पर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी

मुख्य सचिव ने कहा कि नागरिक प्रशासन विभाग सरकार का महत्वपूर्ण अंग है। अधिकारियों को जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिकारी अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतेंगे तो इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। विशेषकर सूखा और गीला कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक अपशिष्ट नियंत्रण तथा सीवेज शोधन संयंत्रों के संचालन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

मुख्य सचिव ने शहर में स्वच्छता कार्यों की प्रगति की निगरानी के लिए विशेष निगरानी तंत्र स्थापित करने तथा समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए ड्रेनेज प्रणालियों की अग्रिम सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में नगर प्रशासन विभाग की सचिव टी.के. श्रीदेवी, साइबराबाद नगर निगम आयुक्त श्रीजना, मल्काजगिरी नगर निगम आयुक्त विनय कृष्णा रेड्डी, जोनल आयुक्त तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button