नेपाल : जीप के खाई में गिरने से आठ की मौत, 10 घायल

काठमांडू, नेपाल के कर्णाली प्रांत में 18 यात्रियों को लेकर जा रही एक जीप करीब 700 फीट गहरी खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी दी।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात को रुकुम पश्चिम जिले के बाफिकोट स्थित झरमारे इलाके में हुई। यह वाहन मुसिकोट के खलंगा से आठबिसकोट नगरपालिका के स्यालिखाड़ी क्षेत्र की ओर जा रहा था।पुलिस ने बताया कि प्ररंभिक जांच से पता चलता है कि घटना अधिक गति से गाड़ी चलाने के कारण हुई है।
यह भी पढे़: उत्तराखंड : टिहरी में स्कार्पियो खाई में गिरी, तीन की मौत
पुलिस के अनुसार, सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल ने उपचार के दौरान स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़ितों की उम्र 15 से 30 साल के बीच थी। इस दुर्घटना में घायल हुए 10 अन्य लोगों का उपचार रुकुम जिला अस्पताल में जारी है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





