तेलंगाना का भविष्य बदलेगी नई पार्टी : कविता

हैदराबाद, तेलंगाना जागृति की संस्थापक व पूर्व एमएलसी कल्वाकुंट्ला कविता ने शनिवार, 25 अप्रैल को नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करने तथा इसी दिन पार्टी का एजेंडा जनता के समक्ष रखने की जानकारी देते हुए कहा कि 25 अप्रैल का दिन तेलंगाना का भविष्य व इतिहास बदलने वाला साबित होगा।

बंजारा हिल्स में कविता के आवास पर नडीगड्डा हक्कुला पोराटा समिति अध्यक्ष गोंगल्ला रंजीत कुमार जोगुलाम्बा गद्वाल जिले से संबंधित अपने समर्थकों के साथ आज तेलंगाना जागृति में शामिल हुए, जिनका जागृति का खंडवा पहनाकर कविता ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल तेलंगाना का भविष्य व इतिहास बदलने वाला दिन साबित होगा।

इस दिन वे नई राजनीतिक पार्टी के माध्यम से तेलंगाना की भूमि का नई तरह की राजनीति व नए रक्त से परिचय कराने जा रही हैं। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि तेलंगाना की जनसमस्याओं को सत्तापक्ष कांग्रेस और मुख्य विपक्ष बीआरएस दोनों ने हवा में छोड़ दिया है लेकिन जागृति की नई राजनीतिक पार्टी खम्मम के वेलुगुमट्ला में किए गए आंदोलन की तर्ज पर अगले तीन साल कांग्रेस सरकार की विफलताओं के खिलाफ आंदोलन करेंगी। उन्होंने जनसमस्याओं को लेकर पदयात्रा भी करने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें… सीएसआर को भागीदारी के रूप में देखें : रेवंत रेड्डी

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की बैठक में पार्टी का उत्तम एजेंडा पेश

कविता ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक विशेषज्ञों की उपस्थिति में बैठक करके पार्टी का उत्तम एजेंडा घोषित करेंगी तथा पार्टी की टैग लाई प्रश्न करना, संघर्ष करके समस्याओं का परिष्कार करना रहेगी। उन्होंने सरकार से गद्वाल जिले के बुनकरों व कपास किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि देश में जहां कहीं चुनाव हों, कांग्रेस के लिए तेलंगाना एटीएम बन चुका है। उन्होंने कहा कि पैसे के लिए सांसद राहुल गांधी का फोन आने की देरी है, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी धन की गठरियां पहुंचाने में देर तक नहीं लगा रहे हैं।

इसके लिए रियल एस्टेट व्यापारियों तथा हैदराबाद डिस्सास्टर रेस्पांस एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी (हैद्रा) के नाम से डरा धमकाकर वसूलियां करके धन जुटाकर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेंवत रेड्डी ने तेलंगाना में सभी गारंटियां पूरी करने संबंधी अवास्तविक प्रचार केरल चुनाव प्रचार में किया, जो शर्मनाक है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर कांग्रेस-भाजपा दोनों को मैनेज करते हुए जनता को धोखा देने का आरोप लगाया।

साथ ही जोड़ा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी कर रहे हैं, उन पर प्रश्न करने के बजाए मुख्यमंत्री मौन रहकर समर्थन जताते जा रहे हैं। पार्टी में शामिल हुए गोंगल्ला रंजीत कुमार ने संयुक्त महबूबनगर जिले में जागृति का झंडा हर गांव में ले जाने का आश्वासन दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button