ज्ञानशाला में नई टीम घोषित, पद आवंटन समारोह
हैदराबाद, आचार्य महाश्रमणजी के निर्देशन में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, सिकंदराबाद के तत्वावधान में ज्ञानशाला के क्षेत्रीय संयोजक द्वारा नई टीम की घोषणा व पद आवंटन समारोह का आयोजन डी.वी. कॉलोनी स्थित तेरापंथ भवन में किया गया। तेलंगाना-आंध्र प्रभारी के रूप में आगामी कार्यकाल के लिए सरोज लोढ़ा को वर्ष 2026-28 के लिए आंचलिक संयोजिका नियुक्त किया गया। आंचलिक सह संयोजिका के रूप में यशोदा कोठारी का चयन किया गया। तेलंगाना क्षेत्रीय संयोजिका के रूप में संगीता गोलेच्छा की पुन: नियुक्ति की गई।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, क्षेत्रीय संयोजक संगीता गोलछा के नेतृत्व में नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ज्ञानशाला परामर्शदाता अंजू बैद ने प्रशिक्षिकाओं में नव ऊर्जा का संचार किया। कौन बनेगा आंचलिक संयोजक इस बार प्रस्तुति में वीनू नाहटा ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड से हॉट सीट पर पधारी सरोज लोढ़ा व यशोदा कोठारी से कुछ प्रश्नों के साथ केबीसी की छोटी सी झलक दिखलाई।
साथ ही नव नियुक्त आंचलिक संयोजक व सह संयोजक का तिलक आदि से बहुमान किया गया। ज्ञानशाला परामर्शदाता अंजू बैद व टीम ने क्षेत्रीय संयोजक संगीता गोलेच्छा की पुन: नियुक्ति पर अनोखी नाट्य प्रस्तुति दी। क्षेत्रीय संयोजिका संगीता गोलेच्छा ने सभी का स्वागत करते हुए ज्ञानशाला गतिविधियों व हैदराबाद की उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने महत्त्वपूर्ण बिंदुओं की चर्चा करते हुए सभी को जागरूकता रखने की अपील की। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
2026-28 कार्यकाल के लिए परामर्शदाता नियुक्त
इसके पश्चात बैचेस प्रदान किए गए। वर्ष 2026-28 कार्य वर्ष के लिए ज्ञानशाला परामर्शदाता के रूप में अंजू बैद व सीमा दस्सानी, क्षेत्रीय सह-संयोजिका पद पर सुरभि सिंघी, निशा दुग्गड़, वीनू नाहटा व दीपमाला डागा को नियुक्त किया गया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में पुष्पा बरड़िया, ऊषा सुराणा, प्रेम संचेती, अंजू गोलेच्छा की नियुक्ति हुई। परीक्षा व्यवस्थापक के रूप में सरिता नखत, सुमन सेठिया, जूली बैद, मीडिया प्रभारी, मीनाक्षी सुराणा, डिजिटल सेंट्रल लीड कॉओरडिनेटर के रूप में प्रमिला पोकरणा और श्वेता घोषल का नामोल्लेख कर सम्मान किया गया।
यह भी पढ़ें… उत्कर्ष की नई कार्यकारिणी का गठन, यिन-यांग होगी इस वर्ष की थीम
साथ ही ईकाई स्तर पर संयोजिकाओं व मुख्य प्रशिक्षिकाओं के दायित्वों का आवंटन किया गया। ज्ञानशाला के संचालन के लिए कुछ विभाग आवंटित किए गए। आंचलिक संयोजिका के रूप में सरोज लोढा ने सभा को संबोधित किया। अवसर पर पदाधिकारियों के अतिरिक्त लगभग 50 प्रशिक्षिकाओं के साथ आंचलिक संयोजिका सरोज लोढ़ा व अन्य की उपस्थिति रही। बबिता दुग्गड़ ने मंच संचालन किया। बोइनपल्ली टीम ने नमो-2 व अर्हं-2 गीत का संगान किया। नवनियुक्त क्षेत्रीय सह-संयोजिका दीपमाला डागा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान ज्ञानशाला ग्रीष्मावकाश 19 अप्रैल से 5 जून तक घोषित किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



