नेक्स्टजेन होप फाउंडेशन की समीक्षा बैठक, भविष्य योजनाएँ तय

हैदराबाद, नेक्स्टजेन होप फाउंडेशन द्वारा भविष्य की कार्य योजनाओं पर चर्चा हेतु गनरॉक, सिकंदराबाद स्थित तमाशा होटल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

फाउंडेशन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक की अध्यक्षता संस्था की संस्थापक और चेयरपर्सन आरोही रावत ने की। इस दौरान हाल ही में आयोजित इंटरनेशनल स्वीट्स फेस्टिवल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के कौशल की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। बैठक में फाउंडेशन द्वारा आने वाले माह में होने वाले सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का खाका तैयार किया गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद से राष्ट्रीय बाज़ार में लांच हुआ ई-ऑटो महिंद्रा उड़ो

अवसर पर चेयरपर्सन आरोही रावत ने फेस्टिवल की सफलता के लिए टीम के समर्पण की प्रशंसा की। साथ ही समाज कल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में संस्था की वरिष्ठ सदस्यों ने भविष्य की रणनीतियों पर विचार साझा किए। अवसर पर दीप्ति रावत, गीता बिष्ट, पुष्पा धामी, प्रेमा नयाल की उपस्थिति रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button