नेयशा सिंह अग्रवाल ने जीता मिस चार्मिंग पर्सनालिटी का खिताब
हैदराबाद, हैदराबाद की नेयशा सिंह अग्रवाल ने जूनियर मिस इंडिया 2026 प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में आयोजित कल्चरल राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राउंड के विजेता का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही नेयशा को उनके आकर्षक व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रभावशाली मंच प्रस्तुति के लिए मिस चार्मिंग पर्सनालिटी के खिताब से भी सम्मानित किया गया।



हैदराबाद की होनहार बालिका नेयशा ने अपने आत्मविश्वास, मंच पर शानदार उपस्थिति और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति से निर्णायकों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति ने पूरे समारोह को विशेष बना दिया। नेयशा की इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
यह भी पढ़ें… मिधानि में कर्मचारियों हेतु एकदिवसीय हिन्दी टंकण कार्यशाला
उनकी माता सुमन सेंगर और पिता नितिन कुमार अग्रवाल ने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। नेयशा सुचित्रा अकादमी, हैदराबाद की छात्रा हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे हैदराबाद के लिए गर्व का विषय है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



