एनएचएआई ने दस ट्रक चालकों को ‘विशिष्ट सारथी’ से किया  सम्मानित

हैदराबाद, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित करने वाली एजेंसी एनएचएआई तथा टोल वसूली के लिए जिम्मेदार भारत सरकार की कंपनी आईएचएमसीएल द्वारा हैदराबाद में विशिष्ट सारथी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म लोडसोर तथा ट्रक सुविधा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में राजमार्गों को सुरक्षित बनाने में अनुकरणीय वाहन चालन के लिए 10 ट्रक चालकों को सम्मानित किया गया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विशिष्ट सारथी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में भारत में ट्रक चालकों और परिवहन कर्मचारियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई पहल है। यह पहल चालकों के कौशल में सुधार, सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने, बेहतर स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी प्रथाओं को बढ़ावा देने और राजमार्गों पर व्यावसायिकता और जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार प्रदर्शित करने वाले चालकों को सम्मानित करने पर केंद्रित है। इस पहल के तहत पेशेवर ट्रक चालकों को प्रशिक्षण, सहायता और सम्मान प्रदान किया जाता है, ताकि सड़क सुरक्षा और उनकी कार्य स्थितियों में सुधार हो सके।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में नेक्स्टजेन होप फाउंडेशन का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

देश के पाँच शहरों में एक साथ आयोजित किया गया कार्यक्रम

यह कार्यक्रम हैदराबाद सहित देश के पाँच शहरों में एक साथ आयोजित किया गया। हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके में मुथांगी ट्रक पार्किंग सुविधा में आयोजित समारोह का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और अनुकरणीय ड्राइविंग व्यवहार प्रदर्शित करने वाले दस वाणिज्यिक वाहन चालकों को विशिष्ट सारथी मान्यता प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विशाल चौहान तथा सीईओ मुदित अग्रवाल ने नई दिल्ली से वर्चुअल रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान चालकों के लिए जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर चालकों के लिए उपलब्ध आपातकालीन सहायता के बारे में जानकारी दी गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button