राजस्थान के कई इलाकों में रात के तापमान में गिरावट

जयपुर, राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राज्य के कई इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात सीकर के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नागौर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर के लूणकरणसर में 6.0 डिग्री सेल्सियस और दौसा में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़े: राजस्थान में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया

वहीं, टोंक के वनस्थली में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरोही और करौली में यह 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य के पूर्वी और पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हल्का या मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button