शाकाहारी उत्तर भारतीय जायके का विशिष्ट अनुभव प्रदान करेगी नीलोफर ‘छत’

हैदराबाद, जाने-माने कैफे ब्रांड नीलोफर ने शाकाहारी उत्तर भारतीय भोजन का विशिष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए बंजारा हिल्स, रोड नं. 12 पर रूफटॉप रेस्टोरेंट छत लांच किया। स्वादप्रेमियों को यहाँ मनमोहक तथा सुरम्य साज-सज्जा के बीच विभिन्न प्रकार के पारंपरिक तथा आधुनिक व्यंजनों के जायके का आनंद लेने का अवसर प्राप्त होगा।

कैफे निलोफर के प्रबंध निदेशक अनुमुला शशांक ने नीलोफर रूफटॉप रेस्टोरेंट छत में आयोजित फूड रिव्यू के दौरान छत की परिकल्पना तथा इसकी विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छत नीलोफर की यात्रा में गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इसका उद्देश्य शाकाहारी व्यंजनों को परिष्कृत और अनुभव आधारित प्रारूप में प्रस्तुत कर आगंतुकों को उत्तर भारतीय स्वाद का विशिष्ट अनुभव प्रदान करना है। इसके अलावा इसे एक पारंपरिक रेस्टोरेंट से कहीं अधिक बनाना है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में कांग्रेस ने शहरी कमज़ोरी से पार पाई

स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य और नवीनता का संगम

इस परिप्रेक्ष्य में हमने इसे बाली से प्रेरित माहौल वाले एक रूफटॉप डेस्टिनेशन बनाने की कल्पना की, जो स्वाद के साथ स्वास्थ्य और नवीनता का संगम हो। यही कारण है कि जोधपुरी रेडस्टोन के बीच विशिष्ट सजावट वाली 200 सीटों की क्षमता वाली छत में प्रकृति के तत्वों जैसे पानी की आवाज तथा हरितिमा के बीच भोजन का आनंद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ के व्यंजनों की सूची को विशिष्टता के साथ तैयार किया गया है।

यहाँ स्वाद प्रेमियों को उत्तर भारतीय शाकाहारी व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला के बीच दम बिरयानी, जैन, किड्स फूड आदि के विकल्प मिलेंगे। नीलोफर छत का प्रमुख आकर्षण इसके द्वारा प्रस्तुत रोटियों के प्रकार हैं, जिनमें लगभग 15 किस्में शामिल हैं। इनमें चारकोल नान, बीटरूट नान, टोमेटो एंड ओलिव नान, जैतूनी नान, मसाला रोटी, मल्टीग्रेन रोटी आदि विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। मसाला रुमाली रोटी भी एक खासियत है। इसके अलावा छत के मेनू में विभिन्न प्रकार के सूप, चाट, स्टार्टर तथा डेजर्ट के साथ अन्य प्रकार के कई जायकेदार व्यंजन शामिल हैं। अनुमुला शशांक ने कहा कि उम्मीद है कि आने वाले समय में नीलोफर छत शाकाहारी व्यंजनों की नवीनता, उत्कृष्टता, विविधता तथा गुणवत्ता के बीच स्वाद का नया मानदंड स्थापित करेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button