श्री राम श्याम मित्र मण्डल की निशान शोभायात्रा कल
हैदराबाद, श्री राम श्याम मित्र मण्डल, सुचित्रा द्वारा फाल्गुन मास के उपलक्ष्य में रविवार, 2 मार्च को श्री श्याम निशान शोभायात्रा का आयोजन सुबह 6.11 बजे से श्री राम मंदिर (श्रीराम गार्डन, सुचित्रा) से श्री पहाड़ी श्याम मन्दिर, महेन्द्रा हिल्स तक किया जाएगा।
उक्त जानकारी आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में अनुज सिंघल द्वारा दी गई। श्री श्याम निशान शोभायात्रा श्री राम मन्दिर, सुचित्रा में निशान पूजा के पश्चात शीश के दानी बाबा श्यामजी को बग्गी में विराजमान कर अलौकिक श्रृंगार के साथ पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा के साथ बाजे-गाजे, भजन-कीर्तन के साथ निकाली जाएगी। नगरद्वय के गायक सागर व्यास भजन प्रस्तुत करेंगे।
श्री निशान शोभायात्रा डेयरी फार्म रोड स्थित शोभा गार्डन, सिकन्दराबाद में पड़ाव के लिए रुकेगी। अल्पाहार के पश्चात निशान शोभायात्रा पुन बाजे-गाजे एवं भजन कीर्तन करते हुए श्री पहाड़ी श्याम मंदिर, महेन्द्रा हिल्स पहुँचेगी।
इस संबंध में अधिक जानकारी एवं निशान प्राप्ति के लिए श्री राम श्याम मित्र मण्डल, सुचित्रा के राकेश गर्ग, राहुल अग्रवाल, अंकित गोयल, अनुज सिंघल, सतविंदर गुलाटी, आशीष, राजू भाई, अशोक बंसल, दिनेश अग्रवाल, एम.एल. डालमिया, राजेश बाहेती, सौरभ, अमित गुप्ता, प्रशांत गर्ग, पंचम शाह, संदीप मित्तल, पुनीत बंसल, विकास गुप्ता से सम्पर्क किया जा सकता है। श्री पहाड़ी श्याम मंदिर, महेन्द्रा हिल्स में दोपहर 12 बजे महाआरती होगी। तत्पश्चात सभी के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



