श्री श्याम प्रेमी सत्संग समिति की निशान यात्रा 27 फरवरी को
हैदराबाद, श्री श्याम प्रेमी सत्संग समिति, अत्तापुर, भाग्यनगर के तत्वावधान में श्री श्याम बाबा की 8वीं भव्य निशान यात्रा आगामी 27 फरवरी को सुबह 4:31 बजे तेजस्वीनगर कॉलोनी, अत्तापुर स्थित शिव मंदिर से निकाली जाएगी।
यहाँ समिति के संस्थापक हनुमान अग्रवाल (भालवाले) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तेजस्वी नगर में समिति की विशेष सभा का आयोजन राकेश केड़िया की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें निशान यात्रा से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। निशान यात्रा तेजस्वीनगर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से शुक्रवार 27 फरवरी को सुबह 4:31 बजे निकाली जाएगी, जो तेजस्वीनगर से होती हुई किशनबाग, बहादुरपुरा, पुरानापुल, सिटी कॉलेज, भूलक्ष्मी माता मंदिर, अफजलगंज, चादरघाट, निंबोली अड्डा से होती हुई श्याम मंदिर काचीगुड़ा पहुंचेगी। निशान यात्रा में किशोर तोष्णीवाल, अंशुल कोठारी, हर्ष और शिवम् भजन पस्तुत करेंगे।
यह भी पढ़ें… भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति ने देशभक्तों को निशाना बनाने का आरोप लगाया
अवसर पर समिति के परामर्शदाता विनोद टिबड़ेवाल, श्रवण केड़िया, समिति के सदस्य विमल गुप्ता, देवेश अग्रवाल, आलोक शर्मा, वेंकट अग्रवाल, गौरव बंसल, गौरव गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



