एनएमडीसी ने किया वूमेन लीडरशिप अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन
हैदराबाद, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हाईबिज टीवी ने द्वारा हैदराबाद में छठे वूमेन लीडरशिप अवॉर्ड 2025 का आयोजन किया। समारोह में एनएमडीसी की नवनियुक्त निदेशक (कार्मिक) जी. प्रियदर्शिनी को सरकारी सेवा श्रेणी के अंतर्गत नेतफत्व और गवर्नेंस में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह को गतिशील बनाते हुए एनएमडीसी ने प्रधान कार्यालय में मानसिक स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया। इस सत्र में अतिथि वक्ता के रूप में अपोलो अस्पताल, हैदराबाद की प्रसिद्ध नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. सी. मंजुला राव ने भाग लिया। वार्ता में महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण पर केंद्रित थी, जिसमें सुदृढ़ता और आत्म सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया। डॉ. राव ने महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और सकारात्मक मानसिकता विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
एनएमडीसी में समावेशिता और महिला सशक्तिकरण की पहल
एनएमडीसी निदेशक (वाणिज्य) विश्वनाथ सुरेश ने जोर देकर कहा कि समावेश और विविधता केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि इसे आगे बढ़कर संगठन के ताने-बाने का अभिन्न अंग बनना चाहिए। एनएमडीसी ने पहली महिला निदेशक के साथ इतिहास रचा है। हमारी महिला कर्मचारी सभी बाधाओं को तोड़ते हुए आगे बढ़ रही है। खनन तथा उससे आगे बढ़कर नेतफत्व को नई परिभाषा दे रही हैं। उन्होंने समावेशिता की संस्वफढति को बढ़ावा देने के लिए एनएमडीसी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला, जहाँ सफलता के लिए वैविध्यपूर्ण दृष्टिकोणों और प्रतिभाओं को महत्व दिया जाता है।
डॉ. सी. मंजुला राव ने आत्मविश्वास और मानसिकता में बदलाव की परिवर्तनकारी शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि सशक्तिकरण मानसिकता में बदलाव के साथ शुरू होता है। जब महिलाएँ आत्मविश्वास और आत्म सम्मान को अपनाती हैं, तो वह अपनी बात को शक्ति और स्पष्टता के साथ प्रस्तुत करती हैं। हमें अपने आत्मसम्मान को बढ़ाना चाहिए और अधिक समावेशी और संतुलित समाज की दिशा में सार्थक कदम उठाने चाहिए। हमारे द्वारा आज लाए गए परिवर्तन भविष्य में महिलाओं की अगली पीढ़ी के लिए बेहतर विश्व का सृजन करते है।
यह भी पढ़ें… एनएमडीसी का निःशुल्क आजीविका कौशल विकास पाठ्यक्रम
कार्यक्रम का समापन महिला कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से तैयार खेलों तथा भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



