मेरे नाम से संस्था चलाने की अनुमति नहीं : केटीआर
हैदराबाद, केटीआर सेवा समिति नाम से कुछ लोगों द्वारा कार्य किए जाने की जानकारी मिलने का हवाला देते हुए भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कल्वाकुंट्ला तारक रामाराव ने कहा कि उनके (केटीआर के) नाम से किसी संस्था को अनुमति नहीं दी गई है। यदि किसी को काम करना हो तो बीआरएस में शामिल होकर सेवा दे।
भारास नेताओं ने केटीआर को केटीआर के नाम से संस्थाएं चलाए जाने की जानकारी दी, तब केटीआर ने स्पष्ट किया कि ऐसी किसी भी संस्था को उनके द्वारा कोई अनुमति नहीं है। यदि कोई उनके (केटीआर के) नाम का उपयोग करके संस्थाएं चला रहे हैं तो तुरंत बंद कर दें। उन्होंने कहा कि किसी को उनके प्रति सम्मान है तो बीआरएस में रहकर काम करे, लेकिन ऐसी किसी संस्था को उनके (केटीआर के) या पार्टी की ओर से कोई अनुमति या मान्यता नहीं है।
यह भी पढ़ें… मूसी की सफाई के खिलाफ नहीं बीआरएस : हरीश राव
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



