मोइनाबाद ड्रग्स मामले में कोई राजनीति नहीं : महेश कुमार गौड़

Ad

हैदराबाद, प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने पूर्व मंत्री केटीआर और उनके समर्थकों से मोइनाबाद ड्रग्स मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने साफ किया कि ईगल टीम ने इस केस में अपने कर्तव्य का पालन किया है। इसमें कोई राजनीति नहीं है।

एर्राबेल्ली स्वर्णा ने गांधी भवन के प्रकाशम हॉल में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद्भार संभाला। इस कार्यक्रम में महेश कुमार गौड़ के अलावा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, सांसद कडियम काव्या और अन्य नेताओं ने भाग लिया। इस मौके पर महेश कुमार गौड़ ने आरोप लगाया कि बीआरएस ने अपने दस साल के शासनकाल में तेलंगाना को ड्रग्स का अड्डा बना दिया।

महेश कुमार गौड़ ने कहा कि केटीआर पर शक है। साथ ही जोड़ा कि असल में तो केटीआर को शर्म आनी चाहिए, लेकिन इसके बजाय केटीआर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो केटीआर को ड्रग टेस्ट के लिए तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी सरकार ड्रग्स मुक्त समाज के लिए काम कर रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सीएम रेवंत रेड्डी 20 प्रतिशत चेयरमैन पद महिलाओं को देने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि आने वाले चुनावों में विधानसभा में 51 महिला विधायक होंगी।

यह भी पढ़ें… पूर्णता के करीब है काजीपेट रेलवे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट : किशन रेड्डी

केटीआर का पुतला जलाया

कांग्रेस एमएलसी बालमूरी वेंकट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गांधी भवन के पास विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने केटीआर का पुतला जलाया और नो ड्रग्स, सेव तेलंगाना के नारे लगाये। वेंकट ने आरोप लगाया कि केटीआर के साथ ही तेलंगाना में ड्रग्स की संस्कृति आयी। पायलट रोहित रेड्डी की घटना से यह एक बार फिर साबित हो गया है। इस मौके पर उन्होंने केटीआर को ड्रग्स टेस्ट कराने की चुनौती दी।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिव चरण रेड्डी के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने केटीआर और पायलट रोहित रेड्डी के पुतले जलाए। उन्होंने आलोचना की और कहा कि मोइनाबाद फार्म हाउस ड्रग्स पार्टी मामले में बीआरएस नेताओं के नाम सामने आना शर्मनाक है। पीसीसी सचिव दयाकर ने केटीआर से इस ड्रग्स पार्टी के मुद्दे पर सफाई देने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि बीआरएस का विपक्ष का दर्जा रद्द किया जाए।

पीसीसी आधिकारिक प्रवक्ता चरण कौशिक यादव ने केटीआर की आलोचना की और कहा कि अतीत में रेवंत रेड्डी द्वारा दिए गए व्हाइट चैलेंज से भाग गए थे। तांडूर विधायक मनोहर रेड्डी ने भी केटीआर और बीआरएस नेताओं पर जमकर निशाना साधा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button