साइबराबाद के आईटी कॉरिडोर में हॉस्टलों में नहीं मिलेगा चाय-नाश्ता

हैदराबाद, ईरान में चल रही जंग का असर अब छोटे स्तर पर भी दिखने लगा है। यह असर उन क्षेत्रों में अधिक है, जहाँ एलपीजी का उपयोग होता है। होटल तथा रेस्तराँ इस मार से कराह ही रहे हैं। इस बीच हैदराबाद में आईटी कॉरिडोर हॉस्टल्स एसोसिएशन ने घोषणा की है कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी के कारण हॉस्टलों मे कुछ समय के लिए चाय और कॉफी नहीं दी जाएगी।

असोसिएशन ने कहा कि टिफिन और दूसरी ज़्यादा समय लेने वाली या ज़्यादा तेल वाली नाश्ते की चीजें भी नहीं दी जाएंगी। एसोसिएशन ने यह फैसला ईरान में चल रहे युद्ध के कारण लिया है।

हालात सुधरने तक गाइडलाइंस का पालन करें

हास्टल में रहने वालों को भेजे गए एक मैसेज में असोसिएशन ने साफ किया है कि चपाती, डोसा, पूरी और दूसरी ज़्यादा समय लेने वाली या ज़्यादा तेल वाली नाश्ते की चीज़ों के अलावा चाय और कॉफी कुछ समय के लिए नहीं दी जाएगी। स्थिति के आधार पर कुछ करी और अतिरिक्त खाने की चीजें कुछ समय के लिए बंद की जा सकती हैं।

असोसिएशन का कहना है कि जब तक गैस की कमी की स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक चावल और दूसरे आवश्यक खाने की चीजें दी जाएंगी। खुद खाना बनाने की सुविधा भी कुछ समय के लिए बंद कर दी जाएगी। एसोसिएशन ने कहा कि आज से हमें गैस सिलेंडर में कमी का सामना करना पड़ रहा है। गैस की खपत कम करने और हालात को संभालने के लिए हम सभी हॉस्टल मालिकों से आग्रह करते हैं कि हालात सुधरने तक गाइडलाइंस का पालन करें।

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button