नोएडा में अंगीठी की आग से महिला झुलसी, मौत

नोएडा (उत्तर प्रदेश), नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक महिला की अंगीठी से आग तापते समय कपड़ों में आग लगने के कारण झुलसने के बाद मौत हो गई। घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी और पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

नोएडा में अंगीठी से आग तापते समय कपड़ों में आग लगने के कारण गंभीर रूप से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना रविवार दोपहर सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की भूड़ा कॉलोनी में उस समय की है जब राजेश शर्मा अपने घर में अंगीठी जलाकर आग ताप रही थीं तभी अंगीठी की चिंगारी से उनके कपड़ों में आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गईं।

थाना प्रभारी निरीक्षक डी.पी. शुक्ल ने बताया कि परिजन उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button