नोएडा : निजी विश्वविद्यालय में छात्र से मारपीट, चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

नोएडा (उत्तर प्रदेश), नोएडा के एक निजी विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कार्यक्रम के दौरान हुए इस विवाद में एक एमबीए छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा के एक निजी विश्वविद्यालय में एक छात्र के साथ मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को दी। अधिकारी के अनुसार, घटना मंगलवार को सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में एमिटी विश्वविद्यालय की है।

यह भी पढ़े : ओडिशा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन की मौत, दो घायल

थाना प्रभारी ने बताया कि एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र शौम्य शर्मा शिक्षण संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गया था जहां उसका कुछ विद्यार्थियों विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन छात्रों ने शर्मा पर हमला किया और मारपीट की। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के पिता हरीश शर्मा की शिकायत के आधार पर प्रीत मान, विशांक खत्री, प्रियांशु मान और तरुण वशिष्ट के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button