अब पश्चिम भी मानने लगा लहसुन के गुण

भारत में तो लहसुन का प्रयोग काफी समय से मसाले और औषधि के रूप में किया जाता रहा है। पर अब पश्चिम के वैज्ञानिक भी अपने शोधों से इस परिणाम पर पहुंचे हैं कि लहसुन में मौजूद एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण हृदय रोगों व कई प्रकार के कैंसर से बचने में सहायक सिद्ध होते हैं।

कनाडा की टोरंटो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता डॉ. इयान क्रैंडल के अनुसार लहसुन के गुण इसम्ंढ पाये जाने वाले तत्व डाईसल्फाइड के कारण हैं। उन्होंने मलेरिया और कैंसर ग्रस्त कोशिकाओं पर डाईसल्फाइड योगिकों का प्रयोग करने पर पाया कि ये तत्व इन कोशिकाओं को नष्ट करने में उपयोगी रहे।

यह भी पढे़: दिल का रक्षक है लहसुन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button