अंक ज्योतिष भारत की एक विशिष्ट परंपरा :मुदीगोंडा गोपीकृष्ण
हैदराबाद, अग्रवाल शिक्षा समिति द्वारा सेडमल हॉल में दिव्य अंक ज्योतिष शास्र, प्रेरणा एवं व्यक्तित्व मनोविज्ञान पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अवसर पर मुख्य वक्ता दिव्य अंक ज्योतिषाचार्य मुदीगोंडा गोपीकृष्ण ने कहा कि अंक ज्योतिष भारत की एक विशिष्ट परंपरा है।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों द्वारा परंपरागत दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना से किया गया। समिति के मानद मंत्री सीए नवीन कुमार अग्रवाल, अकादमिक निदेशिका डॉ. सरोज जैन, एन.बी. साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बाबूराव, एंकर मोहन गांधी तथा अन्य मंचस्थ थे। मुदीगोंडा गोपीकृष्ण ने कहा कि दिव्य ज्योतिष से सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है। यह एक विद्यार्थी को ट्रेनिंग देने की विधि हो सकती है, जिससे वह भविष्य की योजना बना सकते हैं। इस विधा द्वारा व्यक्ति जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर सकता है।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज रिकाबगंज ने किया तीज की तरंग अपनों के संग का आयोजन
अंक ज्योतिष से जीवन में सफलता के उपाय
प्रेम प्रसंग, विवाह, व्यापार, सफलता-असफलता का अनुमान भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अंक ज्योतिष में 1 से 9 नंबर के गुणों की व्याख्या करते हुए व्यक्ति के व्यक्तित्व की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान अंक ज्योतिष द्वारा संभव है। अंक ज्योतिष भारत की एक विशिष्ट परंपरा है, जो वैज्ञानिक भी है।
सीए नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि जीवन में परिवर्तन प्रभावी हो सकते हैं। विकास बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जीवन में उन्नति के लिए पढ़ाई ही नहीं, अन्य गतिविधियाँ भी महत्वपूर्ण हैं। अवसर पर समिति के संयुक्त अकादमिक निदेशक डॉ. राजेश अग्रवाल, सीईओ आराधना मोदनी, संस्थाओं के प्रधान, शिक्षक, कार्यकर्ता एवं अन्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत डॉ. बाबूराव द्वारा किया गया। संचालन अंग्रेजी विभाग की व्याख्याता जी. कविता तथा न्यूट्रिशन व्याख्याता विनीता ने किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



