लॉयंस क्लब ऑफ हैदराबाद राजधानी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
हैदराबाद, लॉयंस क्लब ऑफ हैदराबाद राजधानी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज अध्यक्ष राजेंद्र जैन की अध्यक्षता में होटल रेसिडेंसी में आयोजित किया गया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर लॉयन इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 320डी के रिजन चेयरमैन महेंद्र गुप्ता शपथ ग्रहण अधिकारी के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ गौतम अलिजार ने ध्वज वंदना कर किया।
सर्वप्रथम अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने अतिथियों व सदस्यों का स्वागत व अभिन्नदन किया। उन्होंने विगत वर्ष के कार्यकाल में सदस्यों द्वारा क्लब को नयी ऊँचाईयाँ प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मानद मंत्री प्रकाश एच. भंडारी ने वर्ष 24-25 में किये गये सेवा कार्य का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष क्लब द्वारा सेवा कार्यों में कुछ कमी रही, फिर भी क्लब ने नेत्रदान, अन्नदान, रक्तदान, चिकित्सा शिविर, वृक्षारोपण, आदि कई प्रकार के सेवा कार्यों के साथ शिक्षा सहायता के महत्वपूर्ण कार्य किए।
क्लब डिस्ट्रिक्ट का अग्रणी क्लब है। समय-समय पर क्लब को रीजन व डिस्ट्रिक्ट में विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अवसर पर सभी सदस्यों द्वारा क्लब को संचालित करने में प्रदत्त सहयोग व मार्गदर्शन के लिए आभार ज्ञापित किया गया। शपथ ग्रहण अधिकारी का परिचय नवल बंग ने प्रस्तुत किया। महेंद्र गुप्ता ने क्लब द्वारा किये गए सेवा व प्रशासनिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजधानी क्लब डिस्ट्रिक्ट का महत्वपूर्ण क्लब है।
यह भी पढ़ें… लॉयंस क्लब ऑफ हैदराबाद राजधानी की सभा संपन्न
महावीर हॉस्पिटल को डायलिसिस मशीनें भेंट
राजधानी क्लब द्वारा लॉयंस भवन में राजधानी हॉल व आडिटोरियम का निर्माण महत्वपूर्ण कार्य हैं। साथ ही महावीर हॉस्पिटल में डायलिसिस मशीनें भेंट कर मानव सेवा ही माधव सेवा को चरितार्थ किया गया। तत्पश्चात वर्ष 25-26 के लिए क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीगोपाल अट्टल, निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र जैन, मानद मंत्री प्रकाश एच. भंडारी, कोषाध्यक्ष मुन्नालाल बंग, उपाध्यक्ष रमेश गांधी, मयंक जैन, सह-मंत्री राजेश अग्रवाल, टेमर अरुण भंडारी, टेल ट्विस्टर नवल बंग, समन्वयक पुरुषोत्तमदास मानधना, लक्ष्मीनारायण राठी, गौतम अलिजार, गोविंद चांडक, रमेश गांधी व श्रीकिशन बंग को निदेशक के पद की शपथ दिलाई गयी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीगोपाल अट्टल ने कहा कि वह सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब को नवीन ऊँचाई पर ले जाने का भरसक प्रयास करेंगे। शपथ ग्रहण अधिकारी का अध्यक्ष राजेन्द्र जैन व निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राठी ने शॉल, माला व स्मृति चिह्न भेंट देकर सम्मान किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संयोजन व धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश एच. भंडारी ने किया।
अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल बंग, गौतम अलिजार, लक्ष्मीनारायण राठी, रमेश गांधी, पुरुषोत्तम अट्टल, दीपक अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार गोयंका, नवल बंग, अरुण भंडारी, नरेश अग्रवाल, निशांत नावंदर, सागर अट्टल, विवेक, वंश, दर्श अट्टल व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



