जारी हैं सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जे : हैद्रा

हैदराबाद, हैदराबाद महानगर और सीमांत क्षेत्रों में सार्वजनिक संपत्तियों सड़कों, पार्कों और नालों पर कब्ज़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपदा संरक्षण एजेंसी (हैद्रा) के पास इन अतिक्रमणों की शिकायतों का अंबार लगा है। प्रजावाणी कार्यक्रम में 48 लोगों ने इस तरह की शिकायत की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पार्कों पर कब्ज़ा करने, तालाबों को जोड़ने वाली बाढ़ नहरों का मनमाने ढंग से रुख मोड़ने, सड़कों, श्मशान वाटिकाओं और कब्रिस्तानों पर अतिक्रमण करने जैसी समस्याओं पर आधारित 48 शिकायतें प्राप्त हुईं।
हैद्रा आयुक्त ए.वी. रंगनाथ ने व्यक्तिगत रूप से इन शिकायतों की जाँच कर संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान की ज़िम्मेदारी सौंपी।

बताया जाता है कि मल्काजगिरी के डुंडीगल नगर पालिका के मल्लमपेटा गाँव में रामचंद्रैया कॉलोनी पिछले 8 माह से सीवेज और बाढ़ के पानी से त्रस्त है। लगभग 40 घर अभी भी बाढ़ के पानी में हैं। लोगों ने घर खाली कर कहीं और किराए पर रह रहे हैं। लोगों ने हैद्रा आयुक्त से स्थायी समाधान खोजने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद शहर में कई स्थानों पर चला हैद्रा का बुल्डोजर

मेड़चल मल्काजगिरी जिले के प्रगति नगर तालाब और कब्रिस्तान में अतिक्रमण की लोगों ने शिकायत की। अमीरपेट से येल्लारेड्डीगुडा के निवासियों ने सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत की। इसी तरह विभिन्न स्थानों से मिली शिकायतों में अतिक्रमणों की जाँच और फिर कार्रवाई की माँग की गयी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button