ओडिशा में 55 लाख रुपये के इनामी माओवादी सुक्रू ने किया आत्मसमर्पण

भुवनेश्वर, ओडिशा के सर्वाधिक वांछित और 55 लाख रुपये के इनामी माओवादी सुक्रू ने मंगलवार को कंधमाल जिले में चार अन्य साथियों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाईबी खुरानिया ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश समिति के सदस्य सुक्रू ने एके-47 राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया।उन्होंने बताया कि मलकानगिरी जिले के मूल निवासी सुक्रू को राज्य में सक्रिय बचे अंतिम माओवादी नेताओं में से एक माना जाता था।

यह आत्मसमर्पण ऐसे समय में हुआ जब केंद्र सरकार द्वारा वामपंथी उग्रवाद को समाप्त करने की 31 मार्च की समय सीमा नजदीक आ रही है। अधिकारियों ने बताया कि विशेष अभियान समूह (एसओजी), सीआरपीएफ, जिला स्वयंसेवी बल और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त सुरक्षा बलों ने कंधमाल, रायगड़ा और कालाहांडी जिलों की साझा सीमा पर नक्सल-रोधी अभियान तेज कर दिया था, जहां सुक्रू और उसके साथी छिपे हुए थे। (भाषा)

यह भी पढ़े: एक करोड़ इनामी माओवादी का आत्मसमर्पण

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button